Pawan Singh Meet Manisha Rani: बिहार की शेरनी और पावर स्टार की मुलाकात, पवन सिंह से मिलीं मनीषा रानी

Pawan Singh Meet Manisha Rani: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार पवन सिंह इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं. गानों से लेकर फिल्मों तक, और अब रियलिटी शो तक उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है.

Pawan Singh Meet Manisha Rani Shared image on a instagram
Image Source: Social Media

Pawan Singh Meet Manisha Rani: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार पवन सिंह इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं. गानों से लेकर फिल्मों तक, और अब रियलिटी शो तक उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में वे बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में नजर आए, जहां उनकी उपस्थिति ने शो की चमक को और बढ़ा दिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है. यह तस्वीर किसी और की नहीं, बल्कि रियलिटी शो क्वीन मनीषा रानी और पवन सिंह की है, जिसे देखकर इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह संग एक शानदार फोटो पोस्ट की. तस्वीर जितनी दमदार है, उससे ज्यादा आकर्षक उनका कैप्शन है. उन्होंने लिखा बिहार के शेर के साथ एक शेरनी. दोनों ही बिहार से ताल्लुक रखते हैं और रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में साथ नजर आ चुके हैं. शो के दौरान पवन सिंह के जाने के बाद मनीषा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और तब से दोनों के बीच दोस्ताना बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है.

पवन सिंह का प्यार भरा रिएक्शन भी आया सामने

मनीषा की इस पोस्ट पर फैंस तो प्यार लुटा ही रहे थे, लेकिन खास बात यह रही कि स्वयं पवन सिंह ने भी तस्वीर पर रिएक्ट किया. उन्होंने कमेंट में एक रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपने अंदाज में इस पोस्ट को मंजूरी दे दी. यह पहली बार नहीं है जब मनीषा ने भोजपुरी सुपरस्टार की तारीफ की हो. ‘राइज एंड फॉल’ शो के बाद दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि “पवन सिंह का व्यक्तित्व बेहद शानदार है और वो उनकी ऊर्जा को कभी मैच नहीं कर सकतीं.”

फैंस को यह बॉन्डिंग देखकर काफी खुशी मिल रही है.

मनीषा रानी पहुंचीं पवन सिंह के मुंबई स्थित घर सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में मनीषा रानी, पवन सिंह से मिलने उनके मुंबई वाले घर भी पहुंची थीं. इससे दोनों की दोस्ती के बारे में चर्चाएं और तेज़ हो गई हैं. फिलहाल, दोनों ही अपने-अपने कामों में बेहद व्यस्त हैं.

रियलिटी शो से जुड़े नए अपडेट

पवन सिंह ने 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अपनी उपस्थिति से तहलका मचा दिया. वे सलमान खान के साथ स्टेज पर नज़र आए, और पूरे शो में उनका स्टारडम दिखाई दिया. अब पवन सिंह जल्द ही ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ में नजर आएंगे. शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें वे मजेदार अंदाज में चोखा बनाते दिख रहे हैं. इस झलक ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने मचाई धूम, अब इस मूवी में भी काटेंगे बवाल, फैंस को है बेसब्री से इंतजार