राजनीति में न कोई स्थायी दुश्मन होता है, न ही स्थायी दोस्त- यह कहावत एक बार फिर बिहार की सियासत में सटीक साबित हो रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की हार में बड़ी भूमिका निभाने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अब उसी कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) का दामन थामने जा रहे हैं.
मंगलवार को दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि पवन सिंह आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर आरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.