सीना चीर के दिखा दूंगा कि... सिंगिंग रियलिटी शो में खेसारी पर गरजे पवन सिंह? ज्योति को भी दिया संदेश

Pawan Singh Roared On Khesari Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय MxPlayer के सिंगिंग रियलिटी शो Ipopstar में जज के रूप में अपनी छवि को और भी ऊँचा कर रहे हैं.

Pawan Singh roared at Khesari in the singing reality show Gave message to Jyoti also
Image Source: Social Media/X

Pawan Singh Roared On Khesari Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय MxPlayer के सिंगिंग रियलिटी शो Ipopstar में जज के रूप में अपनी छवि को और भी ऊँचा कर रहे हैं. शो के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर पवन सिंह की चर्चा गर्म हो गई. मंच पर उन्होंने ना सिर्फ कंटेस्टेंट्स को गाइड किया, बल्कि अपने देशभक्ति और जोश से दर्शकों का दिल जीत लिया.

पवन सिंह हमेशा मस्ती और इमोशन का सही मिश्रण लेकर आते हैं. लेकिन हाल ही में शो में उन्होंने अपनी देशभक्ति का दमदार संदेश दिया. कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद पवन सिंह ने कहा, "मैं आपके पास आकर थोड़ा गरजना चाहता हूं. मैं देश का हनुमान हूं और ये देश मेरा राम है. सीना चीर के दिखा दूंगा कि अंदर बैठा हिंदुस्तान है." इन शब्दों में पवन सिंह की आंखों में गुस्सा और चेहरे पर देशभक्ति का जुनून साफ झलक रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by I-POPSTAR🎶 (@ipopstar.tv)

फैंस के दिलों में बस गए पावर स्टार

पवन सिंह की इस पावरफुल बात ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “टीआरपी किंग!” जबकि दूसरे ने कहा, “पवन भइया की बात ही अलग है.” कई लोगों ने उन्हें हनुमान जी की कृपा वाला कलाकार करार दिया.

खेसारी- ज्योति विवाद पर भी छोड़ा पलटवार

हाल ही में पवन सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएँ थीं, लेकिन विवाद और परिस्थितियों के कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया. वहीं, खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से टिकट मिला और ज्योति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी बनीं. चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी कई बार पवन सिंह का मजाक उड़ाते दिखे.

शो के मंच से पवन सिंह ने साफ कर दिया कि देश और अपने सिद्धांतों के लिए उनका जज्बा अडिग है. फैंस मान रहे हैं कि उन्होंने खेसारी लाल यादव और ज्योति सिंह को भी बिन बोले ही संदेश दे दिया.

यह भी पढ़ें- सचिन की बराबरी, कोहली को छोड़ा पीछे... रोहित शर्मा ने ठोका 50वां इंटरनेशनल शतक, बना डाले कई रिकॉर्ड