इस देश में अब कुत्ता पालने के लिए देना होगा 'डॉग टैक्स'! संसद में पेश होगा प्रस्ताव

Dog Tax Bolzano: कुत्तों को पालतू बनाना जहां एक तरफ प्यार और दुलार का प्रतीक माना जाता है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ी सार्वजनिक स्वच्छता और जिम्मेदारी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. भारत जैसे देशों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बहस का मुद्दा बनी हुई है, लेकिन इटली के एक छोटे से शहर ने इस चुनौती से निपटने के लिए एक नई और सख्त पहल की है.

pay 'dog tax' to keep a dog in Bolzano Italy proposal presented in Parliament
Image Source: Social Media/X

Dog Tax Bolzano: कुत्तों को पालतू बनाना जहां एक तरफ प्यार और दुलार का प्रतीक माना जाता है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ी सार्वजनिक स्वच्छता और जिम्मेदारी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. भारत जैसे देशों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बहस का मुद्दा बनी हुई है, लेकिन इटली के एक छोटे से शहर ने इस चुनौती से निपटने के लिए एक नई और सख्त पहल की है.

इटली के बोल्जानो (Bolzano) शहर में एक बार फिर डॉग टैक्स लागू करने की योजना तैयार हो चुकी है. नगरपालिका जल्द ही इस संबंध में एक प्रस्ताव स्थानीय संसद में पेश करने जा रही है. प्रस्तावित नियम के अनुसार, हर कुत्ते के मालिक को सालाना 100 यूरो बतौर टैक्स चुकाना होगा. यदि कोई पर्यटक अपने पालतू कुत्ते के साथ बोल्जानो आता है, तो उसे प्रति दिन 1.5 यूरो अतिरिक्त देना होगा.

पहले भी था यह नियम, फिर क्यों हुआ था खत्म?

बोल्जानो में 2008 तक डॉग टैक्स पहले से लागू था, लेकिन बाद में इसे खत्म कर दिया गया. इसकी जगह एक नई नीति लाई गई जिसमें सभी पालतू कुत्तों का डीएनए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया था.

इस कदम का उद्देश्य था:

  • सड़क पर गंदगी फैलाने वाले कुत्तों के मालिकों की पहचान कर पाना
  • जुर्माना वसूल कर जवाबदेही सुनिश्चित करना

हालांकि, इतने वर्षों में यह सिस्टम पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो पाया, और अब फिर से टैक्स सिस्टम की ओर रुख किया जा रहा है.

विरोध के स्वर भी तेज़

इस प्रस्ताव की काफी आलोचना भी हो रही है. कई डॉग लवर्स इसे पालतू जानवरों को पालने की स्वतंत्रता पर हमला मानते हैं. कुछ का कहना है कि यह टैक्स गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा. वहीं नगर प्रशासन का पक्ष है कि यह कदम सिर्फ सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और जिम्मेदारी तय करने के लिए उठाया जा रहा है.

दुनिया भर में ऐसे और भी अनोखे टैक्स

बोल्जानो अकेला ऐसा शहर नहीं है जहां व्यक्तिगत गतिविधियों पर टैक्स लगाया जाता है. लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में अपनी निजी कार लेकर सिटी सेंटर में एंट्री के लिए टैक्स देना पड़ता है. सिंगापुर में पालतू जानवरों की संख्या पर सख्त नियंत्रण है और वहां भी लाइसेंसिंग सिस्टम है.

यह भी पढ़ें- इस साल दिल्ली की दिवाली होगी धमाकेदार! रेखा गुप्ता सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है उनकी मांग