NPCI New UPI Rule: डिजिटल इंडिया को एक और बड़ा झटका या कहें कि जबरदस्त अपडेट मिलने वाला है. अब आपको हर बार UPI पेमेंट करते समय PIN टाइप करने की झंझट नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही चेहरे और फिंगरप्रिंट से पेमेंट किया जा सकेगा.
NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने यह नया नियम लागू करने का ऐलान किया है, जो 8 अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा. अब UPI पेमेंट्स के लिए सिर्फ PIN नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक पहचान, यानी आपका चेहरा और फिंगरप्रिंट भी काम करेगा. मतलब, मोबाइल से पेमेंट करने के लिए अब आप कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाकर या फिंगरप्रिंट स्कैन करके भी ट्रांजैक्शन कर पाएंगे.
कैसे करेगा काम?
जब आप किसी को पैसे भेजने जाएंगे और बायोमेट्रिक ऑप्शन चुनेंगे, तो मोबाइल का कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर एक्टिव हो जाएगा, फिर आपकी पहचान आधार डाटाबेस से मैच की जाएगी, सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाएगा.
और सबसे अच्छी बात, ये फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल होगा. यानी अगर आप चाहें तो पुराना PIN सिस्टम ही इस्तेमाल कर सकते हैं, और जब चाहें इस नए सिस्टम को चालू या बंद भी कर सकते हैं.
डेटा रहेगा सुरक्षित
NPCI ने दावा किया है कि यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा मोबाइल में एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में स्टोर होगा, यानी इसे कोई भी आसानी से एक्सेस या हैक नहीं कर सकेगा. सुरक्षा के लिहाज से ये बदलाव एक गेमचेंजर साबित हो सकता है.
RBI ने भी दिखाई हरी झंडी
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भी इस फीचर को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. RBI का कहना है कि PIN आधारित सिस्टम में कई कमज़ोरियां होती हैं, जैसे PIN भूल जाना, PIN चोरी या लीक होना और फिशिंग के ज़रिए फ्रॉड करना, इन खामियों को दूर करने के लिए अब चेहरा और अंगुलियों के निशान पहचान के नए तरीके बनेंगे.
किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?
कहां हुआ डेमो?
ऐसी उम्मीद है कि इस नई तकनीक का प्रदर्शन मुंबई में हो रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक NPCI या RBI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- अमेरिकी F-35 को टक्कर देने की तैयारी में रूस, Su-75 की पहली तस्वीर की जारी; जानें खासियत