चैटजीपीटी को लोग कोडिंग के लिए नहीं, इन 3 कामों के लिए सबसे ज़्यादा कर रहे हैं इस्तेमाल; खुलासा OpenAI की रिसर्च में!

OpenAI ChatGPT: क्या आप सोचते हैं कि ChatGPT सिर्फ कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिए बना है? अगर हां, तो OpenAI की नई स्टडी आपको हैरान कर सकती है. दुनिया भर में करोड़ों लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, कोई इसे काम के लिए यूज़ करता है, तो कोई अपनी रचनात्मकता को उड़ान देने के लिए. 

People are using ChatGPT the most for these 3 tasks not for coding
Image Source: Freepik

OpenAI ChatGPT: क्या आप सोचते हैं कि ChatGPT सिर्फ कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिए बना है? अगर हां, तो OpenAI की नई स्टडी आपको हैरान कर सकती है. दुनिया भर में करोड़ों लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, कोई इसे काम के लिए यूज़ करता है, तो कोई अपनी रचनात्मकता को उड़ान देने के लिए. 

लेकिन हाल ही में OpenAI द्वारा किए गए एक बड़े अध्ययन से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लोग ChatGPT का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल कोडिंग के लिए नहीं, बल्कि तीन बेहद आम और जरूरी कामों के लिए कर रहे हैं.

सबसे बड़ा अध्ययन, 15 लाख यूज़र्स की बातचीत पर आधारित

OpenAI ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिस्ट डेविड डेमिंग के साथ मिलकर यह वर्किंग पेपर तैयार किया है. यह अब तक का सबसे बड़ा अध्ययन माना जा रहा है, जिसमें 1.5 मिलियन (15 लाख) यूज़र्स की बातचीत को गोपनीयता बनाए रखते हुए विश्लेषण किया गया. रिसर्च का मकसद था ये समझना कि आखिर लोग AI टूल्स का रियल वर्ल्ड में कैसे और किन उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

ChatGPT के 3 सबसे कॉमन यूसेज, जानें कौन से हैं ये?

1. पूछना (Asking)- 49% उपयोग

लगभग आधे यूज़र्स ChatGPT को एक जानकार साथी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. ये लोग सवाल पूछते हैं, चाहे वो सामान्य ज्ञान से जुड़े हों, किसी जटिल विषय को समझने के लिए हों, या फिर करियर और पढ़ाई से जुड़े हों.

2. काम करना (Doing)- 40% उपयोग

लगभग 40% लोग ChatGPT का इस्तेमाल प्रैक्टिकल कामों में मदद के लिए कर रहे हैं, जैसे ईमेल ड्राफ्ट करना, प्लानिंग करना, डॉक्युमेंट तैयार करना या टास्क मैनेजमेंट.

3. व्यक्त करना (Expressing)- 11% उपयोग

बाकी 11% यूज़र्स ChatGPT को अपनी भावनाएं या विचार व्यक्त करने, बातचीत करने, या किसी पर्सनल सपोर्ट के लिए उपयोग कर रहे हैं. यहां AI टूल एक तरह का इमोशनल आउटलेट बन जाता है.

ChatGPT अब सिर्फ टेक टूल नहीं, एक ऑल-राउंड डिजिटल असिस्टेंट है

इस स्टडी से साफ है कि ChatGPT की छवि अब केवल टेक्निकल टूल या कोडिंग असिस्टेंट की नहीं रही. यह अब एक जनरल परपज़ डिजिटल साथी बन गया है, जो आपके सवालों का जवाब भी देता है, आपके काम में हाथ भी बंटाता है और ज़रूरत हो तो सुनता भी है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश क्या करने पहुंची अमेरिकी सेना? चटगांव में पूरा होटल तो बुक लेकिन एक का भी नाम नहीं