PM Modi Sitamarhi Visit: दूसरे चरण के रण के लिए तैयार NDA, पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

PM Modi addressed public meeting in Sitamarhi

बिहार चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर है. इसीस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के सीतामढ़ी में पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा में हिस्सा लेते हुए जनता को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम बोले कि RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए.  आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है.

पीएम ने जनता से सवाल किया और कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा.