PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदीव की आज़ादी के 60 वर्षों को समर्पित हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस मौके पर पीएम मोदी ने न सिर्फ मालदीव की जनता और वहां के नेताओं को बधाई दी, बल्कि भारतीय समुदाय और मालदीव के तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी खुलकर संवाद किया.
इस ऐतिहासिक मौके की तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा कीं. उन्होंने लिखा,“मालदीव की ज़मीन से दोस्ती और बदलाव का संदेश. मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात रही. यह आयोजन मालदीव की समृद्ध संस्कृति और विकास की यात्रा को दर्शाता है. जलवायु परिवर्तन से लेकर वैश्विक मुद्दों तक मालदीव ने विशिष्ट पहचान बनाई है.” प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के नागरिकों को इस विशेष अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
It was a delight to interact with beneficiaries of the Indian Technical and Economic Cooperation (ITEC) Programme. This initiative focusses on capacity building. The group included police officials, government officials, paramedics and nurses. They truly embody the spirit of the… pic.twitter.com/opHQxsfN6b
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2025
भारतीय समुदाय से मुलाकात
मालदीव प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की, जिनमें ITEC (इंडियन टेक्निकल एंड इकनॉमिक कोऑपरेशन) कार्यक्रम के लाभार्थी प्रमुख रूप से शामिल थे. उन्होंने बताया, “इनमें पुलिस अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, नर्सें और पैरामेडिक्स शामिल थे. ये सभी भारत-मालदीव के मजबूत रिश्तों के जीवंत प्रतीक हैं.” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वे मालदीव की तरक्की में योगदान दे रहे हैं और अपने भारतीय मूल की संस्कृति और जुड़ाव को भी जीवित रखे हुए हैं.
It was an honour to attend the 60th Independence Day celebrations of the Maldives. This momentous occasion showcased the rich cultural heritage and vibrant spirit of the Maldivian people. It also signified the country’s journey of transformation over the years gone by. From its… pic.twitter.com/s46PXOewVt
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2025
सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात
पीएम मोदी ने मालदीव के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात की और इसे “सार्थक” बताया। उन्होंने कहा, “सभी दलों की भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत और मालदीव की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है और यह राजनीतिक मतभेदों से परे है.” उन्होंने साझा मूल्यों और क्षेत्रीय सहयोग की भावना को इस साझेदारी का आधार बताया.
ये भी पढ़ें- मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी मिले