Breaking News : 'मन की बात' में PM Modi ने संबोधित करते हुए देशवासियों को दिया बड़ा संदेश

PM Modi gave a big message in Mann Ki Baat

Mann Ki Baat 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के ताज़ा एपिसोड में देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश उत्सवों की रोशनी में डूबा हुआ है. दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारी पूरे जोश के साथ चल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ को भारतीय परंपरा की आत्मा बताया. उन्होंने कहा कि यह पर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है. उनके मुताबिक, “छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा दिखाई देता है.  यह भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है.” पीएम मोदी ने देश और विदेश में रह रहे भारतीयों से आग्रह किया कि वे इस पर्व में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल हों और इसकी पवित्रता का अनुभव करें. उन्होंने छठी मैया को नमन करते हुए विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को शुभकामनाएं दीं.