पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण, कहा- अटल जी का सपना साकार हो रहा है

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया. वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है.

PM Modi in chattisgarh inaugurated vidhansabha bhawan says atal ji dream comes true
Image Source: Social Media

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया. वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है.मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद और अहम दिन है.मेरा बीते कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है. एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया, यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों का, यहां की भूमि का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है.

छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और फिर उस संकल्प की सिद्धि, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं. आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है, तो मुझे इस क्षण का भी सहभागी बनने का अवसर मिला है.आज इस रजत जयंती के अवसर पर मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है.मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को, राज्य सरकार को इस अवसर पर बधाई देता हूं.


आज छत्तीसगढ़ अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा है

उन्होंने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बनकर चमक रहा है.आज जब हम इस भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन का लोकार्पण कर रहे हैं, तो ये केवल एक इमारत का समारोह नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जन आकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का उत्सव बन गया है. आज छत्तीसगढ़ अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा है. उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली क्षण में, मैं उन महापुरुष को नमन करता हूँ जिनकी दूरदृष्टि और करुणा ने इस राज्य की स्थापना की. वो महापुरुष हैं- भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी. साल 2000 में जब अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, तो वो निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था. वो निर्णय था विकास की नई राह खोलने का... वो निर्णय था छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का. 

अटल जी आपका सपना साकार हो रहा है

वहीं इस लोकापर्ण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब इस भव्य विधानसभा के साथ-साथ अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है, तो मन कह उठता है, अटल जी जहां भी हो- अटल जी देखिए, आपका सपना साकार हो रहा है.आपका बनाया हुआ छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास से भरा है, विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

यह भी पढ़ें: 'किसी भी जबरदस्ती से फ्री रहना चाहिए', कुआलालंपुर से भारत का संदेश