प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जिसमें वे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन), और कई अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वे Mumbai One मोबाइल ऐप व STEP स्किल प्रोग्राम का भी लोकार्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:00 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे और एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे. इसके तुरंत बाद, 3:30 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से तैयार हुई है और इसे भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट माना गया है.
इस एयरपोर्ट की कुछ प्रमुख विशेषताएं
मेट्रो का नया अध्याय: लाइन‑3 (एक्वा लाइन)
संध्या के समय, प्रधानमंत्री मॉडली मुंबई मेट्रो की लाइन‑3 का अंतिम चरण जो किफ परेड से आरे JVL R तक फैलेगा, उसका उद्घाटन करेंगे. यह लगभग 33.5 किमी लंबी पूरी तरह अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है, जिसमें 27 स्टेशन होंगें। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत ₹37,270 करोड़ रही है. अनुमान है कि इस मेट्रो रोजाना 13 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा देगी. लाइन‑3 दक्षिण मुंबई के केंद्रों जैसे फोर्ट, मरीन ड्राइव, मंत्रालय, RBI, BSE, नरीमन पॉइंट—को जोड़ती है. साथ ही यह रेलवे, अन्य मेट्रो, मोनोरेल और एयरपोर्ट से एकीकृत कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करेगी.
PM Modi to visit Maharashtra on 8-9th October. PM to Inaugurate Phase 1 of Navi Mumbai International Airport built at a cost of around Rs 19,650 crores, the Final Phase of Mumbai Metro Line3 and dedicate to the nation entire Mumbai Metro Line-3, built at a total cost of over Rs.… pic.twitter.com/KfDxTlWhJO
— ANI (@ANI) October 7, 2025
मुंबई वन ऐप: एकीकृत यात्रा समाधान
मोदी इस यात्रा के दौरान Mumbai One मोबाइल ऐप को लॉन्च करेंगे—एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो शहर की 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को एक ऐप में जोड़ता है. इस ऐप में निम्न सुविधाएँ रहेंगी जैसे मल्टी-मोड यात्रा टिकिटिंग, डिजिटल टिकट, रीयल-टाइम अपडेट्स और वैकल्पिक रूट सुझाव, SOS सेफ्टी फीचर, शामिल सेवाएं: मेट्रो (लाइन 1, 2A, 3, 7), मुंबई लोकल ट्रेन, BEST बस, साथ ही ठाणे, Mira-Bhayandar, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट सिस्टम. इससे जनता को सार्वजनिक परिवहन के सभी साधन एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे.
STEP प्रोग्राम: युवाओं को स्किल से जोड़ने की पहल
प्रधानमंत्री STEP (Short-Term Employability Program) का भी शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक उद्योगों की मांगों के अनुरूप तैयार करने पर केंद्रित है। इसकी रूपरेखा इस प्रकार है.
400 सरकारी ITI और 150 तकनीकी हाई स्कूलों में लागू
यह भी पढ़ें: चीन हो या अमेरिका... फेल हो जाएगा सबका डिफेंस सिस्टम, जानें भारत के हाइपरसोनिक मिसाइल 'ध्वनि' की ताकत