'चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है...', जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की दहाड़

PM Modi Jammu Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी ने आज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया.  वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे.

PM Modi Jammu Kashmir Visit Inaugurated Chenab Bridge address people at katra
Image Source: Social Media (BJP)

PM Modi Jammu Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी ने आज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया.  वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानंत्री ने कटरा की पावन धरती पर पहुंचे. जहां वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर जनसंबोधन कार्यक्रम में शिरकत की.

रेलवे नेटवर्क हकीकत बन गया है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे नेटवर्क के लिए एक हकीकत बन गया है. उन्होंने कहा कि उधमपुर, श्रीनगर और बारामुला ये सिर्फ एक नाम नहीं ये जम्मू-कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है. आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है. माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई. 

अंजी ब्रिज इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने चेनाब ब्रिज के बाद अंजी ब्रिज इंजीनियरिंग का भी उद्घाटन किया है. जनसभा में इसका जिक्र कर पीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को हमने पूरा करके दिखाया है.  चिनाब ब्रिज एफिल टावर से भी ऊंचा है. अब लोग यहां सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने आएंगे.  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है. आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है. जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है. 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे.'

चिनाब ब्रिज पर क्या बोले? 

इसी दौरान उन्होंने चेनाब ब्रिज पर भी जनता को संबोधित किया और कहा कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में तेजी पकड़ी और हमारी सरकार ने भी इसे पूरा करके दिखाया है. रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर, ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है.

पाकिस्तान पर किया वार 

इसी दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर भी वार किया है.''पाकिस्तान के साजिश के खिलाफ जम्मू कश्मीर के लोगों ने ताकत दिखाई है. दुनिया भर के आतंकी मानसिकता को जम्मू कश्मीर के लोगों ने जवाब दिया है. आतंक ने घाटी में स्कूल भी जलाया था. हमारे पड़ोस का देश मानवाता का विरोधी और मेल जोल का विरोधी है. वो ऐसा देश है जो गरीब के रोजी रोटी का विरोध है.'' 

यह भी पढ़ें: J-K: प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, लहराते दिखे तिरंगा