Vande Bharat Sleeper Train: रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम! PM मोदी ने लॉन्च की स्लीपर वंदे भारत

PM Modi launched Vande Bharat Sleeper Train

भारतीय रेलवे के सफर में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना कर दिया है, जो लंबी दूरी की रात की यात्रा को पूरी तरह नए अनुभव में बदलने वाली है. यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) तक चलेगी और कम समय में ज्यादा आराम के साथ यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाएगी. जहां पहले इस रूट पर सफर में करीब 17 घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी लगभग 14 घंटे में पूरी हो सकेगी.

अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयरकार कॉन्फिगरेशन में ही चल रही थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन के आने से उन यात्रियों को खास राहत मिलेगी, जो रात में सफर करना पसंद करते हैं और आराम भी चाहते हैं. यही वजह है कि इसे रेलवे के इतिहास में एक अहम कदम माना जा रहा है.