प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में विचार साझा करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 129वीं कड़ी होगी.
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों से किया जाएगा. आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के तुरंत बाद कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा.