PM Modi Mann Ki Baat: कश्मीर का इतिहास और तमिल की ताकत! मन की बात में भारत की एकता की कहानी

PM Modi Mann Ki Baat Story of Indias unity history of kashmir

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. यह 2025 का अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम था, जिसमें प्रधानमंत्री ने पूरे साल की उपलब्धियों, अनुभवों और राष्ट्रीय संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत नए आत्मविश्वास, नई उम्मीदों और मजबूत संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 ऐसा वर्ष रहा, जिसने देश को कई बड़ी उपलब्धियों से जोड़ा और हर भारतीय के भीतर गर्व की भावना को मजबूत किया. यह साल भारत की सुरक्षा, संस्कृति, विज्ञान, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम पड़ाव साबित हुआ.