प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के दौरे पर हैं, जहां वह विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर पहुंचे हैं. इस कड़ी में शनिवार को उन्होंने मिजोरम को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया. यह पहली बार है जब मिजोरम की राजधानी आइजोल सीधे रेल मार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गई है.
करीब 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री ने आइजोल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की, जिनकी कुल लागत लगभग 9,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और ऊर्जा से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं.
मौसम ने डाला बाधा, फिर भी नहीं रुकी विकास की रफ्तार
तेज बारिश और खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से लेंगपुई एयरपोर्ट से आइजोल के लम्मुआल ग्राउंड नहीं जा सके. हालांकि, उन्होंने एयरपोर्ट से ही डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की और विकास योजनाओं का उद्घाटन किया.
ऐतिहासिक दिन है मिजोरम के लिए"पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन मिजोरम और पूरे राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक है. आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर जुड़ गया है. मैं इस पल का साक्षी बनने पर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं. प्रधानमंत्री ने मिजोरम की संस्कृति, परंपरा और जनता की देशभक्ति की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि मिजोरम के लोगों का भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है.
अब मणिपुर की बारी, 8,500 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन
मिजोरम के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अगला पड़ाव होगा मणिपुर, जहां वह 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा पूर्वोत्तर राज्यों में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन से शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा, यहां से ले सकते है जानकारी