Breaking News: PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे का दूसरा दिन आज, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में होंगे शामिल

PM Modi will attend Global Fintech Fest during Maharashtra tour

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुके हैं। बुधवार सुबह वे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, साथ ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन, गुरुवार को, प्रधानमंत्री स्टार्मर मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।