दिल्ली को आज PM Modi देंगे मेगा सौगात, पहली रिंग मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

PM Modi will inaugurate Delhi first ring metro today

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जल्द ही बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपये की कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई है.

कार्यक्रम से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन स्थल तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों.