नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट (Skyroot) के नए अत्याधुनिक इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नए ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-वन का भी अनावरण करेंगे. यह रॉकेट विशेष रूप से छोटे और मध्यम आकार के उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.