ASEAN Summit: 26 अक्टूबर को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअली जुड़ेंगे PM Narendra Modi

PM Narendra Modi will virtually join the ASEAN-India summit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह निर्णय लिया है कि वे 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे. इस फैसले के साथ ही उनकी मलेशिया यात्रा और वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभावित मुलाकात को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन (आसियान) और भारत के बीच यह शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन ऑनलाइन माध्यम से होगा.