Air Pollution: दिल्ली के कई इलाकों में जहरीली हवा का प्रकोप, AQI 400 से ऊपर, स्वास्थ्य के लिए खतरा

Poisonous air in many areas of Delhi AQI above 400

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया. राजधानी और आसपास के इलाकों में चारों तरफ घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ी और कई क्षेत्रों में हालात ‘खतरनाक’ स्तर तक पहुंच गए.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 385 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. शुक्रवार को यह आंकड़ा 332 था, जबकि बृहस्पतिवार को AQI 234 दर्ज किया गया था. यानी कुछ दिनों की राहत के बाद प्रदूषण का स्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ा है.