The Raja Saab trailer: 'कल्कि 2898 ए.डी.' की भारी-भरकम दुनिया से निकलकर अब सुपरस्टार प्रभास एक बिल्कुल नए अंदाज़ में लौटे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें प्रभास का अंदाज़ फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है. पहली बार हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आ रहे प्रभास इस फिल्म में न सिर्फ डराने वाले हैं, बल्कि हंसाने, रोमांस करने और एक्शन दिखाने से भी पीछे नहीं हटते.
3 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में जो सबसे पहले ध्यान खींचता है, वो है फिल्म की एंटरटेनमेंट पैकेजिंग. ‘कोई यहां आहा नाचे-नाचे’ जैसे पुराने क्लासिक गाने की बीट्स पर शुरू हुआ ट्रेलर आगे बढ़ते-बढ़ते एक हॉरर रोलरकोस्टर में बदल जाता है. प्रभास का किरदार एक रहस्यमय मगर मज़ेदार टोन में नजर आता है.
PRABHAS IN & AS 'THE RAJA SAAB' – *HINDI* TRAILER IS HERE – 9 JAN 2026 RELEASE… This seems like a powerhouse entertainer, with #Prabhas as #TheRajaSaab in top form.#TheRajaSaabTrailer 🔗: https://t.co/pmjU8INnWS#TheRajaSaab hits theatres on 9 Jan 2026.#Maruthi directs the… pic.twitter.com/z181KLvUFo
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 29, 2025
इस बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं संजय दत्त, जिनका लुक और एटिट्यूड भी दर्शकों को हैरान करता है. साथ ही फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी दिखाई दे रही हैं, जो रोमांटिक और रहस्यमय किरदारों में दिखाई दे रही हैं.
दमदार वीएफएक्स और विजुअल ट्रीट
‘द राजा साब’ की सबसे बड़ी ताकत इसके स्पेशल इफेक्ट्स हैं. डरावने सीक्वेंस को जिस खूबसूरती से पेश किया गया है, उससे साफ है कि मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े पर्दे के लिए ही डिज़ाइन किया है. हॉरर के साथ-साथ इसमें कॉमेडी टाइमिंग और लव एंगल को भी अच्छे से पिरोया गया है, जिससे ये एक फैमिली एंटरटेनर बनती नजर आ रही है. प्रभास, संजय दत्त के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं, जो फिल्म की कहानी को गंभीरता और गहराई देंगे.
रिलीज में हुई देरी, लेकिन अब तय है डेट
इस फिल्म की घोषणा साल 2024 में हुई थी और पहले इसे अप्रैल 2025 में रिलीज़ करने की योजना थी. हालांकि, कुछ तकनीकी और पोस्ट-प्रोडक्शन कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म को लेकर नई तारीख सामने आ चुकी है, 9 जनवरी 2026. जून 2025 में फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ था, जिस पर मिक्स्ड रिएक्शन आए थे, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है.
यह भी पढ़ें- “एक सशक्त राष्ट्रभक्त और प्रेरणादायक समकालीन नेता”,जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा में पीएम मोदी ने लिखी