दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'द राजा साब', कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा

The Raja Saab Box Office Collection: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण पर आधारित है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं.

Prabhas The Raja Saab fell with a bang at the box office on the very second day collection
Image Source: Social Media

The Raja Saab Box Office Collection: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण पर आधारित है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को जो प्रतिक्रिया मिली है, वह मेकर्स के लिए राहत भरी नहीं रही. दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से फिल्म को मिला-जुला, बल्कि ज्यादातर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पहले दिन प्रभास की लोकप्रियता और फिल्म के प्री-रिलीज बज की वजह से सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों की राय सामने आई, दूसरे दिन फिल्म की कमाई पर सीधा असर पड़ा.

दूसरे दिन का कलेक्शन रहा कमजोर

फिल्म के दूसरे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने दूसरे दिन करीब 9.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 72.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू से 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार यानी पहले दिन इसका कलेक्शन 53.75 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार न कर पाना इस बात का संकेत है कि फिल्म को दर्शकों से वैसी मजबूत प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी.

पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और इसी के साथ यह फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई.

हालांकि यह आंकड़ा किसी भी बड़ी फिल्म के लिए सराहनीय माना जाता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असली परीक्षा पहले वीकेंड और उसके बाद आने वाले दिनों में होती है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म दूसरे और तीसरे दिन अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं.

दमदार स्टारकास्ट के बावजूद नहीं बना असर

‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है. इतनी मजबूत स्टारकास्ट और अलग जॉनर के बावजूद फिल्म दर्शकों को पूरी तरह बांधने में सफल नहीं हो पाई है.

कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते. हॉरर और कॉमेडी के बीच संतुलन बनाना फिल्म के लिए चुनौती साबित हुआ, जिसका असर दर्शकों के अनुभव पर पड़ा.

प्रभास की एक्टिंग पर भी उठे सवाल

फिल्म में प्रभास की परफॉर्मेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. फैंस और दर्शकों का एक बड़ा वर्ग मानता है कि प्रभास इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. उनके किरदार में वह दम और गहराई नहीं दिखी, जिसकी उम्मीद उनकी पिछली बड़ी फिल्मों के बाद की जा रही थी.

नेगेटिव रिव्यू से बढ़ी मुश्किलें

‘द राजा साब’ को मिले ज्यादातर रिव्यू नेगेटिव रहे हैं. ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट, निर्देशन और हॉरर-कॉमेडी एलिमेंट्स को कमजोर बताया है. कमजोर वर्ड ऑफ माउथ का सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देने लगा है, जिसका उदाहरण दूसरे दिन की गिरती कमाई है.

आगे प्रभास की राह

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखाई देंगी. ‘स्पिरिट’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म प्रभास के करियर में एक मजबूत वापसी साबित होगी.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी! ग्रुप-सी के 3112 पदों पर भर्ती शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई