अचानक रोक दी गई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा...नाराज हुए श्रद्धालु; जानें क्या है कारण

भक्ति और आध्यात्मिकता के पथ पर अग्रसर हर मन में आज संत प्रेमानंद महाराज का नाम श्रद्धा से लिया जा रहा है. देश-विदेश से भक्त उनके दरबार में आशीर्वाद पाना चाहते हैं. सुबह-शाम उनके आश्रम के प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

Premanand Maharaj Padyatra Stopped due to health issues
Image Source: Social Media

भक्ति और आध्यात्मिकता के पथ पर अग्रसर हर मन में आज संत प्रेमानंद महाराज का नाम श्रद्धा से लिया जा रहा है. देश-विदेश से भक्त उनके दरबार में आशीर्वाद पाना चाहते हैं. सुबह-शाम उनके आश्रम के प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. महाराज जी की दिनचर्या सरल, अनुशासित और प्रेरणादायक रही है. रात के करीब 2 बजे वे ‘श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी’ से लेकर ‘श्री हित राधा केली कुंज आश्रम’ तक पदयात्रा करते थे.

रास्ते में भक्त उनकी झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे. कई भक्त तो रात से ही लाइन में खड़े हो जाते थे. लेकिन पिछले दो दिनों से यह यात्रा अचानक रुक गई है. भक्तों ने आश्रम की परिधि में घंटों तख्तियाँ लेकर खिड़कियों से झांकते रहे, लेकिन महाराज जी दिखाई नहीं दिए. निराश और चिंतित भक्तों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया  “महाराज जी कहां हैं? सब ठीक है क्या?”

आश्रम ने दी जानकारी: स्वास्थ्य कारणों से यात्रा रुकी

भक्तों की चिंता को भांपते हुए, आश्रम से जुड़े सेवकोंने एक संवाद जारी किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि संत प्रेमानंद महाराज स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिए फिलहाल पदयात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है. उन्होंने भक्तों से धैर्य और विश्वास बनाए रखने का अनुरोध किया. आश्रम के बयान में कहा गया महाराज जी शीघ्र स्वस्थ होकर हमें दर्शन देंगे. जब यात्रा फिर शुरू होगी, हम समय पूर्व सूचना देंगे.

स्वास्थ्य कारण: किडनी की परेशानी

आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, महाराज जी को किडनी की समस्या है और डॉक्टरों ने उन्हें विश्राम की सख्त सलाह दी है. उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. इस वजह से पदयात्रा को अनिश्चितकाल तक स्थगित किया गया है, ताकि उन्हें ठीक होने का अवसर मिले. आश्रम ने भक्तों से यह भी अनुरोध किया है कि वे पदयात्रा मार्ग पर भीड़ न लगाएं और बिना पुष्टि के अफवाहें न फैलाएं. उसके बजाय, सभी से यह कहा गया है कि वे मिलकर प्रार्थना करें कि महाराज जी स्वस्थ होकर फिर से अपने भक्तों के बीच आ सकें.

श्रद्धा नहीं टूटी, भक्तों ने दिखाई समझदारी

जहां यात्रा रुकी हुई है, वहीं भक्तों का श्रद्धा‑विश्वास एक पल के लिए भी कम नहीं हुआ. कई भक्तों ने लिखा महाराज जी ने हमेशा धैर्य और विश्वास का पाठ पढ़ाया है. अब समय है कि हम वही सीख अपने जीवन में उतारें. कुछ भक्तों ने कहा कि ऐसे समय में उन्हें शांति और संयम बनाए रखनी चाहिए, और महाराज जी के स्वास्थ्य के ठीक होने की कामना करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: AESA रडार, अस्‍त्र मिसाइल... तेजस MK-1A में हुआ 40 अपडेट, तबाही मचाने के लिए तैयार देसी फाइटर जेट