ग्लोबल मंच पर भारतीय महिला शक्ति की बुलंद गूंज, प्रेरणा कुमारी और मधु सिंह दास ने बढ़ाया देश का मान

Mrs International Universal 2025: कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल एंड यूनिवर्सल पेजेंट 2025 ने भारत के लिए गौरव का नया अध्याय लिखा है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की दो होनहार महिलाओं ने न सिर्फ खिताब जीते, बल्कि देश की संस्कृति, आत्मबल और नारी शक्ति को वैश्विक मंच पर गर्व से प्रस्तुत किया.

Prerna Kumari and Madhu Singh Das in Mrs International Universal 2025
Image Source: Social Media/ Instagram

Mrs International Universal 2025: कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित मिसेज़ इंटरनेशनल ग्लोबल एंड यूनिवर्सल पेजेंट 2025 ने भारत के लिए गौरव का नया अध्याय लिखा है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की दो होनहार महिलाओं ने न सिर्फ खिताब जीते, बल्कि देश की संस्कृति, आत्मबल और नारी शक्ति को वैश्विक मंच पर गर्व से प्रस्तुत किया.

बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत प्रेरणा कुमारी ने "मिसेज़ इंटरनेशनल यूनिवर्सल 2025" का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. वे इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

वहीं कॉरपोरेट जगत से आईं मधु सिंह दास ने "क्लासिक मिसेज़ इंटरनेशनल यूनिवर्सल एम्बेसडर 2025" का खिताब जीतकर देश का मान और भी बढ़ाया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी खास 'गरुड़ वेशभूषा' के लिए "मोस्ट ओरिजिनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड" भी हासिल किया. इस पोशाक के माध्यम से उन्होंने हिंदू पौराणिकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बेहतरीन अंदाज़ में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया.

दोनों विजेताओं की यह चमकदार यात्रा मिसेज़ इंडिया लेगेसी खिताब जीतने के बाद शुरू हुई थी, और इस राह में उन्हें अमीशा चौधरी (संस्थापक एवं नेशनल डायरेक्टर, मिसेज़ इंडिया लेगेसी) का निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त हुआ.

भारत लौटने के बाद, नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने यह भी कहा कि अब वे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेंगी.

इन दोनों महिलाओं की सफलता न सिर्फ भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह हर उस महिला को प्रेरणा देती है जो सपने देखती है, और उन्हें साकार करने का साहस रखती है.

यह भी पढ़ें- 16,000 विदेशी नागरिकों को किया जाएगा डिपोर्ट, अमित शाह का बड़ा ऐलान; जानें पूरा मामला