राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया. दरअसल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में नए कंक्रीट से बने हैलीपैड पर हो रही थी, उसी दौरान उसका एक हिस्सा धंस गया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया.