Uttarakhand दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, विधानसभा और कैंची धाम जाएंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu

President Murmu on Uttarakhand Kainchi Dham visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से हरिद्वार रवाना हुईं, जहां उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया.

अपने दौरे के दूसरे दिन, सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मु राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी. इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वह नैनीताल के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया जाएगा.