प्रीति जिंटा ने किया विराट कोहली को इग्नोर? रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Priety Zinta Ignored Virat Kohli: विराट कोहली का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. यहां तक कि 2028 लॉस एंजेलेस ओलंपिक के आयोजकों ने भी माना है कि विराट की लोकप्रियता की वजह से ही क्रिकेट को दोबारा ओलंपिक्स में लाया जा रहा है

प्रीति जिंटा ने किया विराट कोहली को इग्नोर? रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल
Image Source: ANI

Priety Zinta Ignored Virat Kohli: विराट कोहली का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. यहां तक कि 2028 लॉस एंजेलेस ओलंपिक के आयोजकों ने भी माना है कि विराट की लोकप्रियता की वजह से ही क्रिकेट को दोबारा ओलंपिक्स में लाया जा रहा है. ऐसे में अगर किसी ने इतने बड़े सुपरस्टार को इग्नोर कर दिया हो, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना तो तय है.

क्या हुआ वीडियो में?

एक वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा विराट कोहली की तरफ इशारा करती हैं, जैसे कि उन्हें कुछ कहना हो. लेकिन अगले ही पल वो एक महिला के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हो जाती हैं और विराट को नजरअंदाज कर देती हैं. विराट कोहली भी थोड़े असहज नजर आए, उन्होंने मुंह नीचे कर लिया और जेब से फोन निकालकर उसमें कुछ स्क्रॉल करने लगे.

ये वीडियो नया नहीं है

 

यह वीडियो IPL 2025 का नहीं, बल्कि साल 2023 का है. इसमें विराट RCB की पुरानी जर्सी में नजर आ रहे हैं, जिस पर पुराने स्पॉन्सर्स का लोगो भी दिखता है. इस सीजन यानी IPL 2025 में RCB और पंजाब किंग्स के बीच अभी तक कोई मुकाबला नहीं हुआ है, तो ये वीडियो अभी का नहीं हो सकता. IPL 2025 में दोनों टीमें कर रही हैं शानदार प्रदर्शन RCB, रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही है और अभी तक 6 में से 4 मैच जीत चुकी है. टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. वहीं पंजाब किंग्स, जो अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही है, उसने 5 में से 3 मैच जीते हैं और छठे स्थान पर है.