PSL Ball Tampering: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) में बॉल टैम्परिंग का मामला अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. यह घटना 29 मार्च की शाम लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के आखिरी ओवर में हुई थी. इस मामले में फखर जमां, लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और गेंदबाज हारिस रऊफ शामिल हैं. अगले कुछ घंटे इस विवाद के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि मैच रेफरी जल्द ही इस पर फैसला सुनाने वाले हैं.
PSL 2026 में हुई बॉल टैम्परिंग की पहली सुनवाई में फखर जमां ने मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी इस बात की पुष्टि की है.
पहली सुनवाई में इनकार करने के बाद अब अगले 48 घंटों के भीतर मामले की दूसरी सुनवाई होगी, जिसके बाद मैच रेफरी अपना अंतिम फैसला देंगे.
फखर जमां पर संभावित सजा
अगर फखर जमां को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें कम से कम लेवल-3 अपराध का दोषी माना जाएगा. लेवल-3 के तहत अपराध करने वाले खिलाड़ी पर कम से कम एक मैच का बैन लगाया जा सकता है.
🚨 Ball tampering controversy! 🚨
— Khan (@ccricket713) March 29, 2026
Lahore Qalandars were penalized 5 runs vs Karachi Kings — target reduced from 14 to 9 🤯
The big question: who actually tampered with the ball?
Was it Shaheen Shah Afridi or Haris Rauf? 👀
⚠️ #IPL2026 pic.twitter.com/L9wDTlEOhD
शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की भूमिका
हालांकि फखर जमां पर मुख्य आरोप है, पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेट दिग्गज मानते हैं कि इसमें लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और गेंदबाज हारिस रऊफ भी शामिल हैं.
Basit Ali said, "It's over for Fakhar Zaman. Since the evidence has come out, I'm sure that he'll be fined a huge amount."
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 29, 2026
Kamran Akmal said, "Not only Fakhar Zaman, captain Shaheen and Haris Rauf are also responsible for this Ball Tampering. They can face a Ban as well." pic.twitter.com/TYWAEEdj97
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने ARY News के शो में कहा कि अगर इन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रमाण मिलते हैं, तो उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए.
बॉल टैम्परिंग की घटना का विवरण
लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के मुकाबले का आखिरी ओवर अहम था. कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे.
SHAHEEN afridi on ball tempering:
— Hassan Abbasian (@HassanAbbasian) March 29, 2026
"I don’t know about this. We will see that in cameras. We will discuss it."
Totally confused and acting innocent. You are the captain of the team. Apologise from the country pic.twitter.com/fPyVjElQ9v
अंपायरों का मानना था कि टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की, यानी गेंद की सामान्य स्थिति बदलने की कोशिश की.
टीम की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. हालांकि, लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने मीडिया से बात करते हुए ऐसा रिएक्ट किया जैसे उन्हें घटना का कोई पता ही नहीं है.
फखर जमां ने भी मैच रेफरी के सामने आरोपों से इनकार किया. लेकिन वीडियो और तस्वीरें इस घटना की पुष्टि करती हैं और यह साफ दिखाती हैं कि बॉल टैम्परिंग हुई थी.
ये भी पढ़ें- लिव-इन कपल को माना जाएगा 'मैरिड', सरकारी आंकड़ों में होंगे पति-पत्नी, जानें जनगणना 2027 का नया नियम