बॉलीवुड में अपनी बेबाक कॉमिक टाइमिंग और दिल जीत लेने वाले अंदाज के लिए मशहूर वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फुकरे सीरीज़ के चूचा के रूप में लोगों की हंसी का कारण बने वरुण लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे. अब उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है—इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट भी दिखाई देंगे. फिल्म का नाम है ‘राहु केतु’.
फुकरे फ्रेंचाइज़ी में हनी और चूचा की दोस्ती ने पूरे देश को अपना दीवाना बनाया. पुलकित और वरुण की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है. ऐसे में दोनों अभिनेताओं का एक बार फिर साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. वरुण ने इस फिल्म की घोषणा क्षितिज फेस्ट के दौरान की, जहां उन्होंने इसकी एक झलक भी साझा की.
रिलीज डेट और वरुण का उत्साह
नई फिल्म ‘राहु केतू’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अनाउंसमेंट के दौरान वरुण शर्मा काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों ने फुकरे को पसंद किया था, तो यह फिल्म भी उन्हें खूब मनोरंजन देगी. वरुण के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में पुराने दिनों की हंसी और नई कहानी का धमाकेदार कॉम्बिनेशन नजर आएगा.
PULKIT SAMRAT - VARUN SHARMA: 'RAHU KETU' TEASER OUT NOW – 16 JAN 2026 RELEASE... Gear up to dive straight into the cosmic chaos... #RahuKetuTeaser out now.#RahuKetu marks the return of #PulkitSamrat and #VarunSharma after the #Fukrey franchise, joined by #ShaliniPandey in a… pic.twitter.com/ZRuNK2GzPT
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 20, 2025
कलाकारों की मजबूत टीम
फिल्म की स्टारकास्ट भी दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाती है. पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के साथ इस फिल्म में चंकी पांडे, शालिनी पांडे और बहुमुखी कलाकार पीयूष मिश्रा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फैंस द्वारा देखी गई पहली झलक ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, और अब सभी को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है.
फुकरे फ्रेंचाइज़ी की सफलता और जोड़ी की लोकप्रियता
इस जोड़ी को दर्शकों ने पहली बार साल 2013 की ‘फुकरे’ में पसंद किया था. इसके बाद ‘फुकरे रिटर्न्स’ और ‘फुकरे 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. तीनों ही फिल्मों में चूचा और हनी की जोड़ी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता. अब ‘राहु केतू’ से फैंस को एक बार फिर वही मजेदार ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फैमिली वीक में खुलने लगे राज, भाई की एंट्री ने अमाल मलिक की गेम पलट दी