Jammu-Kashmir Search Operation: आतंक के खिलाफ एक्शन तेज, पुंछ से राजौरी तक...60 जगहों पर छापेमारी

Raids at 60 places from Poonch to Rajouri

पहलागाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को जान से मार दिया था. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी संगठनों पर एयर स्ट्राइक की. एक तरफ सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, वहीं इसी बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मिलकर राजौरी और पूंछ जिले के लगभग 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की.