यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! दिसंबर से फरवरी तक बिहार-दिल्ली समेत कई रूट्स पर 24 ट्रेनें कैंसिल; जानें क्यों?

ठंड बढ़ते ही उत्तर भारत में कोहरे का कहर भी शुरू हो चुका है. विज़िबिलिटी कम होने से रेलवे संचालन हर साल चुनौती बन जाता है, लेकिन इस बार रेलवे ने पहले से ही सख्त तैयारी कर ली है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं.

Railway Cancelled 24 Trains know why and know details here
Image Source: Pexels

Train Cancelled: ठंड बढ़ते ही उत्तर भारत में कोहरे का कहर भी शुरू हो चुका है. विज़िबिलिटी कम होने से रेलवे संचालन हर साल चुनौती बन जाता है, लेकिन इस बार रेलवे ने पहले से ही सख्त तैयारी कर ली है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं. 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटा दी गई है. अगर आप इस दौरान ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह जरूरी अपडेट आपके लिए ही है.

सर्दी, कोहरा और रेलवे की बड़ी प्लानिंग

पूर्व मध्य रेलवे ने घने कोहरे की आशंका को देखते हुए इस सर्दी विशेष योजना को लागू किया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर से फरवरी के बीच विज़िबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होना तय है. देरी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए 24 नियमित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है. इसके अलावा 28 ट्रेनों के ट्रिप घटाए गए हैं, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे और अनावश्यक भीड़भाड़ न हो.

खासकर प्रयागराज–टूंडला सेक्शन में कोहरा अधिक घना रहने की चेतावनी है, जिसका असर बिहार, दिल्ली और हरियाणा जाने वाली ट्रेनों पर पड़ सकता है. पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपडेटेड टाइमटेबल जरूर चेक करें, ताकि असुविधा न हो.

पूरी तरह रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेनें

  • प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
  • हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस
  • कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस
  • मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • बरौनी–अंबाला एक्सप्रेस
  • पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
  • डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  • कामाख्या–गया एक्सप्रेस
  • हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस
  • टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस

जिन ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटी

  • ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस
  • अजमेर–सीलदह एक्सप्रेस
  • हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
  • कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस
  • भागलपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस
  • कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस
  • पाटलिपुत्र–लखनऊ एक्सप्रेस
  • पाटलिपुत्र–गोरखपुर एक्सप्रेस
  • डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध एक्सप्रेस अगर आपकी भी टिकट इन्हीं रूटों पर है, तो यात्रा से पहले अपडेट जरूर ले लें. रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि सर्दियों के मौसम में कोई बड़ी परेशानी या जोखिम न हो.

यह भी पढ़ें: कौन है देश का सबसे धन्ना सेठ विधायक? टोटल नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग, देखें टॉप 5 अमीर MLAs की लिस्ट