Indian Railways Fare Hike: अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर आज से थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. शुक्रवार, 26 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है. यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा पहले ही घोषित किया जा चुका था, जिसे अब आधिकारिक रूप से अमल में लाया गया है.
रेल मंत्रालय ने बताया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा. साधारण श्रेणी, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में यह बढ़ोतरी लागू होगी.