बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का बोलबाला, 'धुरंधर 2' भी नहीं दिखा पाई दम, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

Friday Box Office: फिल्मी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश आम बात है, लेकिन इस शुक्रवार कुछ फिल्में पूरी तरह दम तोड़ गईं, जबकि एक ने सभी को पीछे छोड़ दिया. 'राजा शिवाजी' ने दर्शकों के दिलों में धूम मचाई.

Raja Shivaji Friday box office Collection dhurandhar-2-bhooth-bangla-patriot
Image Source: Social Media

Friday Box Office: फिल्मी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश आम बात है, लेकिन इस शुक्रवार कुछ फिल्में पूरी तरह दम तोड़ गईं, जबकि एक ने सभी को पीछे छोड़ दिया. 'राजा शिवाजी' ने दर्शकों के दिलों में धूम मचाई और नई रिलीज़ 'दादी की शादी' और 'कृष्णावतारम पार्ट 1' समेत अन्य फिल्मों को बाज़ी मारने का मौका ही नहीं दिया.

'राजा शिवाजी' ने मचाई धूम

'राजा शिवाजी' केवल हिंदी और मराठी भाषाओं में रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा. फिल्म ने 8वें दिन भी जबरदस्त कमाई की. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपये कमाए. हिंदी में 41 लाख और मराठी में 1.47 करोड़ का बिजनेस हुआ. पहले हफ्ते का टोटल कलेक्शन 52.65 करोड़ रुपये रहा. फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई दर्शाती है कि यह क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही.

'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने हालांकि शुरुआत में धमाका किया था, लेकिन शुक्रवार को इसका बिजनेस काफी कम रहा. चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये की कमाई की. कुल कमाई अब 151.04 करोड़ रुपये हो गई है. पहले तीन हफ्तों में क्रमशः 84.40, 43.75 और 21.85 करोड़ का बिजनेस हुआ.

अब लाखों में 'धुरंधर 2' और 'पैट्रियट' की कमाई

मोहानलाल की 'पैट्रियट' और आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की कमाई अब लाखों की डिजिट तक सिमट गई है. 'पैट्रियट' ने 8वें दिन 39 लाख रुपये कमाए और कुल कमाई 27.37 करोड़ रुपये हो गई. ऑक्यूपेंसी 12 प्रतिशत रही. 'धुरंधर 2' ने 8वें शुक्रवार 27 लाख का बिजनेस किया और ऑक्यूपेंसी 14.3 प्रतिशत रही. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन इंडिया में 1,140.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: OTT रिलीज में बदलेगी ‘धुरंधर 2’ की कहानी का अंदाज, थिएटर वाले दर्शकों को भी मिलेगा नया एक्सपीरियंस