RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) के 6500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है. आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू होकर 17 सितंबर 2025 तक चलेगी. अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किन विषयों में होगी भर्ती
इस भर्ती के अंतर्गत 10 विषयों में वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. विषयवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है.
योग्यता और आयु सीमा
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय से स्नातक (Graduation) और बीएड (B.Ed.) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके बाद लॉगइन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा.
आवेदन शुल्क और करेक्शन सुविधा
आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये रखा गया है. यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि के 10 दिन के भीतर उसमें संशोधन कर सकते हैं. इसके लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के छात्रों के लिए गुड न्यूज़, सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना हुई शुरू, 30,000 छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग