RSSB School Teacher Recruitment 2025: अगर आप भी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए एक विशाल अवसर प्रदान किया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 7000 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में दो प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं:
यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो रीट (REET) परीक्षा में पास हैं. आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 तक के सामान्य और संस्कृत शिक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विभिन्न विषयों (जैसे संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) के लिए भी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे.
आयु सीमा और पात्रता
राजस्थान स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसके अलावा, शैक्षिक योग्यता से जुड़ी अहम जानकारी भी जारी की गई है.
योग्यता की जानकारी
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण और प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और 2 साल का डिप्लोमा या बीएड/बीएलएड/बीएससी.एड./एमएड. डिग्री होना जरूरी है.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद, OTR के द्वारा प्राप्त किए गए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया में सभी विवरण सही से भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें.
आवेदन शुल्क
भर्ती का नोटिफिकेशन और अन्य विवरण
ये भी पढ़ें: इस राज्य में होमगार्ड के पदों पर निकली भर्ती, 7वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, चेक करें डिटेल्स