Duleep Trophy 2025 Winner Central Zone: दिलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला सोमवार, 15 सितंबर को बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. इस बार के फाइनल में साउथ जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आमने-सामने थीं. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की और सातवीं बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस जीत के साथ ही टीम को एक करोड़ रुपये की भारी भरकम प्राइज मनी भी मिली.
प्राइज मनी में बड़ा इजाफा
दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में इस बार पहली बार विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है. इससे पहले विजेता टीम को मात्र 40 लाख रुपये मिलते थे. वहीं, इस बार उपविजेता टीम को 50 लाख रुपये दिए गए, जबकि पहले यह राशि 20 लाख रुपये तक सीमित थी. यह बदलाव घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
सेंट्रल जोन की कड़ी मेहनत और रणनीति
फाइनल मुकाबले की शुरुआत में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर साउथ जोन को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. साउथ जोन पहली पारी में महज 149 रन पर आउट हो गई. इसके जवाब में सेंट्रल जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 511 रन बनाए और 362 रनों की भारी बढ़त हासिल की.
Central Zone #DuleepTrophy2025 pic.twitter.com/q038eNGBPt
— Rajat Patidar (@rrjjt_01) September 15, 2025
साउथ जोन ने किया दमदार प्रदर्शन
दूसरी पारी में साउथ जोन ने 426 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया. उन्होंने कुल मिलाकर 64 रन की बढ़त ले ली, जिससे मैच का परिणाम अंतिम दिन तक टिका रहा. लेकिन अंत में सेंट्रल जोन ने 65 रन का पीछा मात्र 4 विकेट खोकर पूरा कर दिया और ट्रॉफी अपने नाम की.
रजत पाटीदार ने ना सिर्फ इस फाइनल में बेहतरीन कप्तानी की, बल्कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए भी टीम को पहला खिताब दिलाया था. उनका ये अनुभव और नेतृत्व सेंट्रल जोन की जीत में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: भारत से पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद बौखलाया PCB, अपने ही डायरेक्टर पर गिराई गाज