राजकुमार राव ने मालिक के लिए 80 दिन तक बढ़ाई दाढ़ी, जबरदस्त लुक ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

एक्शन से भरपूर और लंबे समय से चर्चित फिल्म मालिक को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है राजकुमार राव के धमाकेदार नए लुक की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

Rajkumar Rao grew beard for 80 days for Malik
Image Source: Social Media

एक्शन से भरपूर और लंबे समय से चर्चित फिल्म मालिक को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है राजकुमार राव के धमाकेदार नए लुक की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. राजकुमार राव ने अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए 80 दिनों तक दाढ़ी नहीं बनाई और एक ऐसा रफ-टफ लुक अपनाया जो रॉ एनर्जी और इंटेंसिटी से भरपूर है. फैंस इस लुक को अब तक का उनका सबसे बोल्ड और डर-न-मानने वाला अवतार बता रहे हैं.

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

एक यूज़र ने लिखा, “राज का ये नया अंदाज़ बहुत एक्साइटिंग है.” वहीं एक और कमेंट आया, जिसमें लिखा कि “ऐसा लुक एक्सपेक्ट नहीं किया था. राज तो आग लगा रहे हैं. ” कुछ और कमेंट्स, "राज भाई ऑन फायर नए अवतार में वापसी कर रहे हैं.” एक ने लिखा “जवाब ही नहीं ब्रो.” एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, “आप तो छा गए भैया जी बेस्ट ऑफ लक.”

डायरेक्टर पुलकित कहते हैं, “हम चाहते थे कि राज में एक रॉ पावर झलके - कुछ ऐसा जो रियल लगे, ग्रिटी हो और बिना किसी बनावट के. राज ने इस प्रोसेस को पूरी तरह अपनाया – फिजिकली और इमोशनली. उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई ताकि वो किरदार की वाइल्ड एनर्जी को पूरी तरह जी सकें. जो आपने टीज़र में देखा है, वो तो बस शुरुआत है - इसमें बहुत कुछ और है, और राजकुमार ने सच में कुछ खास किया है.”

मालिक को डायरेक्ट किया है पुलकित ने और इसे प्रोड्यूस कुमार तौरानी (Tips Films) और जय शेवकरमानी (Northern Lights Films) ने किया है. फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें: मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, स्क्रिप्ट सुनकर दिखाया इंटरेस्ट