Operation Sindoor अचानक से क्यों रोका गया? Rajnath Singh ने Loksabha में बताई वजह!

Rajnath Singh told why Operation Sindoor was stopped

Rajnath Singh In Loksabha: 10 मई 2025 की दोपहर जब पाकिस्तान ने भारत की सैन्य परिसंपत्तियों को निशाना बनाकर एक सुनियोजित हमला किया, तब देश की सीमाएं न सिर्फ सुरक्षित रहीं, बल्कि भारत ने अपने जवाबी एक्शन से पूरी दुनिया को यह बता दिया कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत अब कोई समझौता नहीं करेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में "ऑपरेशन सिंदूर" की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इसे एक रणनीतिक सफलता और सैन्य समन्वय का उदाहरण बताया.