बॉलीवुड की सबसे विवादित और बेबाक शख़्सियतों में शामिल राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और अनोखी बातें लेकर सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया हो या इंटरव्यू… राखी जहां भी जाती हैं, अपने अंदाज़ से माहौल बना देती हैं. अब एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने ऐसा दावा कर दिया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. राखी का कहना है कि पाकिस्तान में उनका मंदिर बना हुआ है और लोग उन्हें देवी की तरह पूजते हैं.
पॉडकास्ट में जब पारस छाबड़ा ने राखी को “वर्ल्ड फेमस एंटरटेनर” बताया, तो राखी ने तुरंत हामी भरी. उन्होंने कहा “मैं तो इंडिया में रहकर भी वर्ल्ड फेमस हूं. पाकिस्तान में तो मेरे नाम का मंदिर है. वहां लोग मेरी पूजा करते हैं. उनका दावा सुनकर पारस भी कुछ क्षण के लिए हैरान रह गए.
पाकिस्तान में मंदिर? राखी ने खुद बताया कैसे मिली जानकारी
राखी ने आगे बात को विस्तार देते हुए बताया कि उन्होंने पाकिस्तान में कभी कदम नहीं रखा, लेकिन वहां के लोग खुद उन्हें बताते हैं कि उन्होंने राखी का एक मंदिर बनाया है.राखी के अनुसार, पाकिस्तान में मस्जिदें ज्यादा हैं, लेकिन वहां के कुछ लोगों ने मुझे बताया कि उन्होंने मेरा मंदिर बनाया है और मुझे देवी की तरह मानते हैं.
पारस छाबड़ा ने उठाया सवाल
राखी की बात सुनकर पारस ने कहा कि यह दावा उन्हें पहले भी किसी के बारे में सुनने को मिला था. पारस ने इशारा किया कि उर्वशी रौतेला ने भी ऐसा दावा किया था.इस पर राखी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा नहीं-नहीं, रौतेला ने तो खुद ही बनाया होगा!
असली घी के दीये से मेरी पूजा होती है
राखी सावंत ने बताया कि पाकिस्तान के कुछ प्रशंसक उन्हें बताते हैं कि वे मंदिर में असली घी के दीये जलाकर उनकी पूजा करते हैं.उनका कहना था,वो लोग नमाज़ मस्जिद में पढ़ते हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें बहुत पसंद है—शाहरुख, सलमान या हिरोइनों में मैं—तो वो पूजा भी करते हैं. राखी ने मज़ाक में यह भी बताया कि उन्होंने उन लोगों से पूछा, अगर आप पूजा कर रहे हो और मैं अचानक प्रकट हो जाऊं तो? इस पर वो लोग जवाब देते थे. अगर ऐसा हुआ तो मज़ा ही आ जाएगा.
यह भी पढ़ें: कब और कहां देख पाएंगे Bigg Boss 19 का Grand Finale? जानें कैसे कर पाएंगे पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट