क्या बिग-बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर फिर से हिस्सा लेंगी राखी सावंत? एयरपोर्ट पर अपने लिए मांगे वोट

मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक, राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कुछ महीने दुबई में बिताने के बाद अब वह वापस भारत लौट आई हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बिग बॉस में एंट्री को लेकर बड़ा इशारा दिया.

Rakhi Sawant Re entry in bigg boss season 19 claims on airport
Image Source: Social Media

मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक, राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कुछ महीने दुबई में बिताने के बाद अब वह वापस भारत लौट आई हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बिग बॉस में एंट्री को लेकर बड़ा इशारा दिया.

राखी सावंत ने कैमरे के सामने कहा, कि मैं बिग बॉस के घर में जा रही हूं... मुझे वोट करना मत भूलना. उनकी इस टिप्पणी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि, अभी तक चैनल या शो की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही राखी का यह वीडियो सामने आया, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ीं. एक यूजर ने लिखा, कि बिग बॉस की टीआरपी अब आसमान छुएगी. वहीं एक अन्य ने कहा, राखी का अंदाज सबसे अलग है, वो जहां जाती हैं, शो में जान डाल देती हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी कहना है कि उन्हें घर में तान्या मित्तल के साथ देखने की इच्छा पहले से जताई जा रही थी, और राखी की संभावित एंट्री से शो को और मसालेदार बना दिया जाएगा.

चौथी बार बिग बॉस में दिख सकती हैं राखी

अगर राखी सावंत इस बार वाकई शो में जाती हैं, तो यह चौथी बार होगा जब वे बिग बॉस के घर में कदम रखेंगी. पहली बार उन्होंने सीजन 1 में हिस्सा लिया था, उसके बाद वे सीजन 14 में बतौर चैलेंजर और फिर सीजन 15 में भी नजर आई थीं. हर बार उन्होंने अपनी मजेदार हरकतों और बेबाक बयानों से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है.

यह भी पढ़ें: 'पूरे कपड़े पहनकर आना फिर बात करना', मालती चाहर का भद्दा कमेंट सुनकर भड़क उठे सभी घर वाले