रितेश था मेरा भाड़े का पति, तीन करोड़ में हुआ था सौदा, राखी सावंत ने किया खुलासा

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. ‘बिग बॉस 16’ में अपने कथित पति रितेश सिंह के साथ एंट्री करने वाली राखी ने अब दावा किया है कि रितेश उनका असली पति नहीं था, बल्कि वो “भाड़े का पति” था, जिसे वह शो में लेकर गई थीं.

Rakhi Sawant Reveals about her husband is rented
Image Source: Social Media

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. ‘बिग बॉस 16’ में अपने कथित पति रितेश सिंह के साथ एंट्री करने वाली राखी ने अब दावा किया है कि रितेश उनका असली पति नहीं था, बल्कि वो “भाड़े का पति” था, जिसे वह शो में लेकर गई थीं.


‘बिग बॉस 16’ में राखी सावंत और रितेश सिंह की एंट्री ने काफी तहलका मचाया था. दर्शक यह देखकर हैरान रह गए थे कि राखी, जिनके निजी रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चा होती रही, अचानक अपने पति के साथ शो में आईं. शो के दौरान दोनों के बीच कई बार बहसें भी हुईं, लेकिन राखी ने हमेशा रितेश को “पति” कहकर सम्मान दिया.अब, समय बीतने के बाद राखी ने जो बयान दिया है, उसने इस रिश्ते की सच्चाई को पूरी तरह बदल दिया है.

“रितेश को भाड़े का पति बनाकर ले गई थी बिग बॉस में”

हाल ही में एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने खुलासा किया कि रितेश को उन्होंने पैसे देकर शो में अपना पति बनाकर पेश किया था. राखी ने कहा, कि रितेश ने मुझे कोरोना के टाइम तीन करोड़ रुपये दिए थे. उसी वक्त मेरी मां कैंसर से जूझ रही थीं, घर में पैसे नहीं थे, काम बंद हो गया था. वो तीन करोड़ रुपये से मैंने मां का इलाज कराया, लोन चुकाया और घर चलाया. लेकिन बाद में उसने कहा कि अब मैं वसूली करने आया हूं. मैंने कहा कैसे वसूली करेगा, तो बोला मुझे बिग बॉस में ले चलो. तब मैंने कहा, चल फिर पति बन जा.”

नकली था राखी का स्वयंवर

राखी ने यह भी बताया कि उनका स्वयंवर भी असली नहीं था. उन्होंने कहा, कि मेरा स्वयंवर बस एक शो था, असली नहीं. मां कैंसर से पीड़ित थीं, वो रोज पूछती थीं कि राखी शादी कब करेगी, बच्चा कब होगा? मेरे पास कोई नहीं था, इसलिए ये सब मैंने शो के लिए किया. उस कॉन्ट्रैक्ट से ही मैंने घर खरीदा. मेरे पास तब तक कोई घर नहीं था, मैं किराए पर रहती थी.राखी ने बताया कि उनकी और रितेश की मुलाकात एक ऐप ‘बिगो’ पर हुई थी, जहां से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. वहां से उसने मुझे पैसे भेजे, तीन साल तक मेरा सारा खर्च उठाया, लेकिन बाद में वही पैसे वसूलने के लिए बिग बॉस में घुस आया.

झूठी तस्वीरें और फर्जी शादी

राखी ने आगे बताया कि बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले उन्होंने रितेश के साथ झूठी शादी की तस्वीरें बनाईं ताकि शो के मेकर्स को भरोसा दिलाया जा सके कि वे पति-पत्नी हैं. उन्होंने कहा, बिग बॉस वालों ने पूछा कि शादी कब हुई, तो मैंने फेक फोटोज दिखा दीं. मुझे पता नहीं था कि रितेश पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. जब मैं शो में गई तो उसकी असली पत्नी मीडिया में आ गई और सारा मामला खुल गया.

राखी का दर्द और खुलासा

राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने यह सब अपनी बीमार मां और मुश्किल हालातों के कारण किया. मां कैंसर से मर रही थीं, घर में पैसे नहीं थे, भाई-बहन बेरोजगार थे. मेरे ऊपर लोन था, और उस वक्त काम बिल्कुल बंद था. मैंने जो भी किया, मजबूरी में किया. रितेश मेरे लिए सिर्फ एक सौदा था, पति नहीं.

अब राखी की सच्चाई सामने

राखी सावंत के इस कबूलनामे ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. एक वक्त जिस रिश्ते को उन्होंने सबके सामने जीया था, अब वही रिश्ता उनके मुताबिक “झूठ और मजबूरी” पर टिका था.मनोरंजन की दुनिया में जहां शोहरत और स्कैंडल साथ-साथ चलते हैं, वहां राखी सावंत का यह बयान एक नया मोड़ लेकर आया है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, इन 7 फिल्मों में गदर काटेंगे भाईजान