Diwali 2025: अयोध्या में तैयार रामायण थीम पर आधारित वैक्स संग्रहालय, CM Yogi करेंगे उद्घाटन

Ramayana themed wax museum set up in Ayodhya

अयोध्या में रामायण युग की भव्यता को साकार करता दुनिया का पहला वैक्स म्यूजियम अब पूरी तरह बनकर तैयार है. यह अनोखा संग्रहालय दीपोत्सव के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

इस म्यूजियम की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान से जुड़े रामायण काल के दृश्यों को मोम की अत्यंत जीवंत और भावनात्मक मूर्तियों के माध्यम से दर्शाया गया है. जैसे ही कोई दर्शक संग्रहालय में प्रवेश करता है, उसे ऐसा प्रतीत होता है मानो वह सीधे रामायण काल में पहुंच गया हो.