रांची में आधी रात को मची भगदड़! कोहली-रोहित को देखने के लिए कांपती सर्दी में हजारों फैंस सड़कों पर

महेंद्र सिंह धोनी की मिट्टी रांची इन दिनों फिर क्रिकेट के पागलपन से सराबोर है. जिस शहर ने दुनिया को कैप्टन कूल दिया, वहीं तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे, और इस मुकाबले को देखने की चाहत ने रांची की सर्द रातों को भी गर्म कर दिया है. 

Ranchi People stand in a line for rohit and virat kohli
Image Source: ANI

महेंद्र सिंह धोनी की मिट्टी रांची इन दिनों फिर क्रिकेट के पागलपन से सराबोर है. जिस शहर ने दुनिया को कैप्टन कूल दिया, वहीं तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे, और इस मुकाबले को देखने की चाहत ने रांची की सर्द रातों को भी गर्म कर दिया है. 

आधी रात के बाद जब तापमान गिरता है, तब भी हजारों फैंस कंबल, जैकेट और टोपी में लिपटे स्टेडियम के बाहर कतारों में खड़े मिल रहे हैं. सिर्फ इसलिए कि सुबह काउंटर खुलते ही उन्हें टिकट मिल जाए और वे रोहित शर्मा, विराट कोहली और टीम इंडिया को लाइव खेलता देख सकें.

आधी रात से टिकट की दीवानगी

JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट की बिक्री 25 नवंबर की सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन फैंस 12 बजे रात से ही बैरिकेड्स के पीछे लाइन में लगना शुरू कर चुके थे. ठंडी हवा और धुंध भरी रात में भी लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही. हर किसी की बस एक ख्वाहिश किसी भी तरह स्टेडियम के अंदर पहुंचने की. टिकट की कीमतें 1200 रुपये से 12,000 रुपये तक रखी गई हैं. स्टेडियम के अलग-अलग सेक्शन, लोअर और अपर टियर के हिसाब से रेट तय किए गए हैं, जबकि हॉस्पिटैलिटी वाले टिकट और महंगे हैं.

टिकट काउंटरों पर तगड़ी व्यवस्था

कुल 6 टिकट काउंटर बनाए गए हैं. इनमें से दो काउंटर सिर्फ उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं—वे रसीद दिखाकर यहां से अपना ऑफलाइन टिकट कलेक्ट कर सकेंगे. एक काउंटर सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित है. इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही मिलेंगी और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है.टिकट ब्लैकिंग को रोकने और भीड़ को संभालने के लिए स्टेडियम के बाहर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचने लगे रांची

भारतीय टीम का पहला बैच आज रांची पहुंच रहा है. इन खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. बाकी खिलाड़ी और पूरी साउथ अफ्रीका टीम 27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी. सभी खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे और 28 व 29 नवंबर को JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन करेंगे.

रांची फिर बनेगा क्रिकेट का महाकुंभ

तीन साल बाद जब इंटरनेशनल वनडे इस शहर में लौट रहा है, तो फैंस का उत्साह भी दोगुना है. टिकट काउंटर से लेकर एयरपोर्ट तक, हर जगह सिर्फ एक ही बात—रांची तैयार है, और क्रिकेट फिर एक बार यहां अपना जलवा बिखेरने वाला है.

यह भी पढ़ें: भारत को घर में फिर क्लीन स्वीप का खतरा! दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में छोड़ी आखिरी उम्मीद भी