रणवीर की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ का बढ़ा क्रेज, सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही OTT को लेकर आया बड़ा अपडेट

Dhurandhar OTT Release: स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के बीच इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है ‘धुरंधर’. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है.

Ranveer spy-thriller Dhurandhar big update brought on OTT even before its release in theatres
Image Source: Social Media

Dhurandhar OTT Release: स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के बीच इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है ‘धुरंधर’. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है. पहले टीज़र, फिर ट्रेलर और उसके बाद रिलीज हुए गानों ने फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है. 

विशेषकर रणवीर सिंह को एक गुप्तचर अधिकारी की भूमिका में देखने का इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. जहां सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले ही फिल्म सुर्खियों में है, वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज़ को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज़ होगी ‘धुरंधर’?

फिल्म 5 दिसंबर को थियेटर्स में दस्तक देने जा रही है. इसे बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा और मेकर्स का दावा है कि यह साल की सबसे रोमांचक थ्रिलर फिल्मों में से एक साबित होगी. कहानी एक ऐसी खुफिया दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खतरा हर पल बदलता है और एक एजेंट को देश की सुरक्षा के लिए लगातार नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म?

कई दर्शक थिएटर में जाने के बजाय फिल्मों का इंतज़ार ओटीटी पर करते हैं. ऐसे लोगों के लिए बड़ी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं.

ओटीटी की ओर से आधिकारिक घोषणा भले ही न हुई हो, लेकिन ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने योजना बनाई है कि फिल्म को थिएटर रन पूरा होने के बाद 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा. संभावित तारीख 30 जनवरी 2026 बताई जा रही है. यानी पहले दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने का मौका पाएंगे और बाद में दोबारा ओटीटी पर इसे स्ट्रीम कर सकेंगे.

बड़ी स्टारकास्ट, बड़े पैमाने पर एक्शन

‘धुरंधर’ की सबसे खास बात है इसकी शानदार स्टारकास्ट. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त दिखाई देंगे. ट्रेलर में सभी कलाकारों की झलक दिखाई गई थी, जिसमें उनके किरदारों का तीखा अंदाज और बड़े पैमाने के एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रहे हैं.

इसके अलावा युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर की लव इंटरेस्ट की भूमिका निभा रही हैं. यह उनका पहला लीड रोल है, जिससे उनके फैंस में भी उत्सुकता बनी हुई है.

फिल्म को लेकर बढ़ती उम्मीदें

फिल्म के विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और कहानी के संकेतों से यह साफ है कि ‘धुरंधर’ एक हाई-इंटेंसिटी थ्रिलर होने वाली है, जिसमें राजनीति, जासूसी मिशन और भावनात्मक संघर्ष का मिश्रण देखने को मिलेगा.

सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज के बाद से फिल्म ट्रेंड में बनी हुई है. कई लोग इसे आदित्य धर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बता रहे हैं. अब देखना यह होगा कि फिल्म थिएटर में क्या कमाल दिखाती है और क्या यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है.

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट का कैसा होगा वनडे फॉर्मेट में भविष्य? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हो जाएगा तय!