MP News : 6 साल की मासूम बच्ची से की थी दरिंदगी, पुलिस ने कर दिया तगड़ा हिसाब

Rape case accused Salman injured in police encounter

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में चर्चित रेप केस में फरार चल रहा आरोपी सलमान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया. कई दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर सलमान को गुरुवार को भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. 

लेकिन गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस को भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पर गोली चलानी पड़ी. इस केस को लेकर पूरे प्रदेश में रोष था, और आरोपी पर ₹30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.