RBI MPC Meeting: देश के बैंकिंग रेगुलेटर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने होम और कार लोन की ईएमआई को कम करने का फैसला किया है. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने दिसंबर में हुई बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी हो गया.
इससे पहले, RBI ने इस साल फरवरी, अप्रैल और जून में भी रेपो रेट में कटौती की थी. मतलब कि इस साल MPC ने कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की है. वहीं अगस्त और अक्टूबर में रेट को स्थिर रखा गया. RBI ने अपना रुख न्यूट्रल रखा है, जिससे आने वाले महीनों में और कटौती की संभावना बनी हुई है.