RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. यह बहस तब और बढ़ गई जब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इसे गलत फैसला बताया.
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने LSG को 29 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हरा दिया. खास बात यह रही कि चिन्नास्वामी में LSG के खिलाफ RCB की यह पहली जीत थी. लेकिन मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के फैसले ने सबका ध्यान खींच लिया.
The biggest reason behind Rashiq Salam getting the Man of the Match award is that there were less dot balls, Hazlewood had 14 dot balls sir. pic.twitter.com/h4VbCewcgy
— Cricket Hindustan (@goldensports98) April 15, 2026
किसे मिला अवॉर्ड और क्यों हुआ विवाद
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जोश हेज़लवुड को दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया, जो कि निकोलस पूरन का था. वहीं दूसरी तरफ रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके विकेट में एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, मुकेश चौधरी और अवेश खान जैसे खिलाड़ी शामिल थे.
आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब रासिख सलाम का प्रदर्शन बेहतर था, तो उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने इसे नाइंसाफी बताया.
Jos Hazlewood Bowled 2nd ,5th and 7th Over.
— Infinite Info (@infiniteInfos) April 15, 2026
He Only Gave 10 Runs and Bowled 9 Dot Balls
Against Mitchell marsh , Aiden Markarm and Nicholas Pooran.
That's why he won player of the match award .#RCBvsLSG । #LSGvsRCB । #IPL2026। #TATAIPL । #ViratKohli । #RajatPatidar ।… pic.twitter.com/yTss6FMiwI
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कुछ लोग हेजलवुड के पक्ष में हैं, तो कई लोग रासिख सलाम को असली हकदार बता रहे हैं. दोनों गेंदबाजों ने 13-13 डॉट बॉल डालीं, लेकिन 4 विकेट लेने के बावजूद रासिख को अवॉर्ड नहीं मिलना कई लोगों को चौंकाने वाला लग रहा है. कुल मिलाकर, RCB ने मैच जरूर जीत लिया, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें- आज संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल होंगे पेश, 18 घंटे तक चलेगी चर्चा; जानें पूरी जानकारी