सिम चालू रखनी है...बंडल पैक बन रहे परेशानी? ये रिचार्ज पैक दूर करेंगे आपकी सारी समस्या

अगर आप दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और दूसरा सिम सिर्फ इनकमिंग कॉल्स या कभी-कभार SMS के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं, तो बार-बार महंगे रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है.

Recharge Plan for secondary sim cheapest plans
Image Source: Social Media

अगर आप दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और दूसरा सिम सिर्फ इनकमिंग कॉल्स या कभी-कभार SMS के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं, तो बार-बार महंगे रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है. बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea ने ऐसे किफायती प्लान्स लॉन्च किए हैं जो लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं और कम खर्च में आपके सेकेंडरी नंबर को एक्टिव बनाए रखते हैं.

इन प्लान्स की खास बात ये है कि इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, हालांकि इंटरनेट डाटा की सुविधा सीमित या नहीं के बराबर होती है. ऐसे में अगर आपके सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए होता है, तो ये प्लान्स आपके लिए एकदम उपयुक्त हो सकते हैं.

Reliance Jio – ₹448 प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए ₹448 का एक सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान की प्रमुख बातें.

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • SMS: 1000 मैसेज
  • डाटा: उपलब्ध नहीं. यदि आप अपने Jio सेकेंडरी नंबर को केवल कॉल और SMS के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यह प्लान काफी किफायती है. इसके अलावा, जियो का ₹1748 वाला प्लान भी उपलब्ध है जिसमें पूरे 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है – यानी लगभग एक साल तक आपको रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

Airtel – ₹469 प्लान

Airtel यूजर्स के लिए भी एक दमदार ऑफर मौजूद है. ₹469 में मिलने वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो अपने सेकेंडरी नंबर को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं.

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • SMS: 900 मैसेज
  • डाटा: शामिल नहीं. इस प्लान में भी डाटा की सुविधा नहीं मिलती, लेकिन कॉलिंग और SMS के लिहाज से यह एक अच्छा विकल्प है. साथ ही, Airtel इस प्लान के साथ Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस भी दे रहा है, जो इसे बाकी ऑप्शन्स से थोड़ा अलग बनाता है.

Vodafone Idea (Vi) – ₹470 प्लान

Vodafone Idea के ग्राहकों के लिए ₹470 का प्लान एक उपयोगी विकल्प है, खासकर उनके लिए जो केवल बेसिक सेवाएं चाहते हैं.

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • SMS: 900 मैसेज
  • डाटा: नहीं दिया जाता. Vi का यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले थोड़े से ज्यादा कीमत में आता है, लेकिन सुविधाएं लगभग समान हैं

यह भी पढ़ें: Windows 10 यूजर्स सावधान! अक्टूबर से बंद हो रहा माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट, तुरंत करें यह काम