Redmi Note 15 Pro Series: लॉन्च डेट से उठा पर्दा, दमदार फीचर्स के साथ तैयार है Redmi की अगली बड़ी पेशकश

स्मार्टफोन बाजार में लंबे समय से चर्चा में बनी हुई Redmi Note 15 Pro Series को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. शाओमी ने आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है.

Redmi Note 15 Pro Series launching date price and specifications details
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन बाजार में लंबे समय से चर्चा में बनी हुई Redmi Note 15 Pro Series को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. शाओमी ने आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर इस सीरीज के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां लॉन्च से जुड़ी अहम जानकारियों के साथ-साथ फोन के प्रमुख फीचर्स भी सामने आ चुके हैं.

रेडमी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस सीरीज को लेकर टीज़र शेयर किए गए हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है.

भारत में कब लॉन्च होगी Redmi Note 15 Pro 5G Series?

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 15 Pro 5G Series को भारत में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को एक शानदार तोहफा भी देने जा रही है. रेडमी ने कन्फर्म किया है कि इस सीरीज के साथ Redmi Watch Move बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी. यह स्मार्टवॉच फिलहाल मी डॉट कॉम पर 1,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है. यानी फोन खरीदने पर करीब दो हजार रुपये की वॉच फ्री में मिलेगी, जो इस डील को और भी आकर्षक बनाती है.

Redmi Note 15 Pro Series के कन्फर्म फीचर्स

माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, Redmi Note 15 Pro Series कैमरा लवर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है. इस सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट, HDR और मल्टीफोकल पोर्ट्रेट जैसे एडवांस फीचर्स से लैस होगा. इसके साथ ही फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी जाएगी.डिवाइस की मजबूती के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा, जो इसे प्रीमियम फील देता है.

बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

Redmi Note 15 Pro Series में कंपनी ने पावरफुल 6500mAh की बैटरी दी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. चार्जिंग के मामले में भी यह फोन काफी आगे है, क्योंकि इसमें 100W HyperCharge के साथ 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. परफॉर्मेंस की बात करें तो इस सीरीज में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो स्पीड और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाएगा. फोन में 12GB रैम के साथ 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, यानी कुल मिलाकर यूजर्स को 24GB रैम जैसा अनुभव मिलेगा. डिस्प्ले के मोर्चे पर भी Redmi ने कोई समझौता नहीं किया है. इस सीरीज में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी ब्राइटनेस 3200 निट्स तक होगी. इसके अलावा AI फीचर्स और Hydro Touch 2.0 सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे टच एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! आने वाले हैं कई धांसू फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग का एक्सपीरियंस